आधुनिक आवर्त सारणी क्या है? इसके नियम,आवर्त,समूह,विशेषतायें और खोज के बारे में जाने

रसायन शास्त्रियों ने खोजे गए तत्वों को व्यवस्थित क्रम में रखने के लिए बहुत  प्रयास किये है। नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है एक बार फिर से हमारे arvindsirpatna.com के इस वेबसाइट को। आज हम आपको आधुनिक आवर्त सारणी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगें। इस आवर्त सारणी में तत्वों के परमाणु संख्या के आधार पर क्रम में सूचीबद्ध किया गया है। इसे ही आवर्त सारणी Periodic Table (English) कहते हैं। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको आधुनिक आवर्त सारणी हिंदी में अच्छे से समझाने का प्रयास करेंगे। Chemistry में  PDF Download करने के लिए इस वेबसाईट पर जाएँ।

विषयसूची

आज हम आप लोगों को बहुत महत्वपूर्ण Question बताने जा रहे हैं जैसे कि आधुनिक(Modern) आवर्त सारणी क्या है? इस आधुनिक आवर्त सारणी की विशेषताएं क्या है? आधुनिक या वर्तमान आवर्त सारणी के गुणों की व्याख्या किया गया है। आवर्त सारणी से होने वाले लाभों की व्याख्या कीजिए आदि। इन प्रश्नों को आप ध्यान से पढ़े ताकि परीक्षा में यदि यह प्रश्न पूछे गया तो इनका उत्तर अच्छी प्रकार से कर पाये। आपलोग यहां से आधुनिक आवर्त सारणी PDF Download कर सकते हैं।

मेंडलीफ का आवर्त सारणी 

आधुनिक आवर्त सारणी क्या है?

यह एक ऐसी सारणी है जिसमें तत्वों को उनके परमाणु संख्या  के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। आधुनिक आवर्त सारणी का नियम यह है कि किसी तत्व की विशेषताएं उसके परमाणु संख्या  की आवर्ती फलन होती हैं। इसी नियम को आधार मानकर यह आवर्त सारणी तैयार किया गया है। अब आपके मन में आता होगा कि आधुनिक आवर्त सारणी की खोज किसने की तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की इसकी खोज वैज्ञानिक हेनरी मोसले को इस आधुनिक आवर्त सारणी का जनक कहा जाता है।

इस सारणी के नियम अनुसार यह पाया गया कि यदि तत्वों के परमाणु संख्या  के बढ़ते हुए क्रम में एक व्यवस्थित तरीके से सारणी व्यवस्थित किया जाए तो एक निश्चित अंतराल के बाद पिछले तत्व के गुणों को प्रदर्शित करने वाले तत्व आता है। यही बात तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर भी लागू होती है। इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में समानता होने के कारण रसायनिक गुण भी लगभग समान हो जाते है|

आधुनिक आवर्त सारणी की विशेषताएं

चलिए अब हम आपको इसकी विशेषताएं बताने जा रहे हैं जो की परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। आवर्त सारणी के गुण इस प्रकार है –

  • आधुनिक आवर्त सारणी को समझाना आसान काम है क्योकिं आधुनिक आवर्त सारणी तत्तों को समूह और आवर्त में व्यस्थित किया गया है|
  • सर्वप्रथम इस Periodic table का गुण यह है कि आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु संख्या के बढते क्रम के आधार पर बनाया गया है। परमाणु संख्या तत्वों का मौलिक गुण होता है। परमाणु संख्या  के आधार पर ही तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निश्चित किया गया है। किसी तत्व में परमाणु संख्या  उस परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को बराबर होता है।
  • मॉडर्न आवर्त सारणी में तत्वों को 4 blocks में विभाजित किया गया है। चार ब्लॉक इस प्रकार के है जैसे s ब्लॉक, p ब्लॉक, d ब्लॉक तथा f ब्लॉक हैं। प्रत्येक ब्लॉक के तत्वों को एक विशेष नाम से जाना जाता है।
  • इस आवर्त सारणी को दीर्घाकार आवर्त सारणी भी कहा जाता है। आपको पता है आधुनिक आवर्त सारणी में, अट्ठारह(18) group (समूह) अर्थात वर्ग और 7 आवर्त जिन्हें Period कहा जाता हैं।
    आवर्त सारणी में तत्वों के गुणधर्म  के आवर्ती फलन होने का कारण स्पष्ट समझाया गया है जो कि तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास से जुड़ा है। यहां कहने का मतलब यह है कि तत्वों के गुणधर्म अंतराल पर दोहराए गये हैं क्योंकि उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक विन्यास भी निश्चित समय अंतराल पर दोहराए जाते हैं।
  • किसी एक समूह के सभी तत्व एक सामान गुण को प्रदर्शित करते हैं जबकि अलग-अलग समूह के तत्व अलग-अलग प्रकार के गुण(Properties) प्रदर्शित करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (electronic Configuration) वाले तत्व को एक ही समूह के अंदर रखा गया है, जिसमें कि वह समान गुण को प्रदर्शित करते हैं।
  • आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को अच्छे तरीके से व्यवस्थित किया गया है। क्योकि इनमें कोई भी दोष देखने को नहीं मिलती है।

आधुनिक आवर्त सारणी से होने वाले लाभ

अभी तक हमनें आवर्त सारणी के गुणों के बारे में जाना था अब हमें इससे होने वाले लाभ की व्याख्या करेंगे। आवर्त सारणी (Periodic table) के लाभ निम्न प्रकार है 

  • आवर्त सारणी के सहायता से तत्वों के वर्गीकरण और उनके गुणों व विशेषताएं जानने में बहुत सहायता मिलती है।
  • लैंथेनाइड और एक्टिनाइड तत्वों को आवर्त सारणी में नीचे स्थान दिया गया है क्योंकि इनके गुण अन्य तत्वों की अपेक्षा अलग अलग है, जिसे हम इनके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर पाते हैं।
  • आधुनिक आवर्त सारणी के सहयता से  रसायन विज्ञान में तत्वों का अध्ययन आसान हो गया है और उन्हें याद रखना भी काफी आसान प्रतीत होता है। आधुनिक आवर्त सारणी में बने हुए वर्गों में तत्वों को रखा गया है प्रत्येक वर्ग कुछ विशेष प्रकार के गुणों को रखता है। जिससे कि उस वर्ग में रखे लगभग सभी तत्व वही गुण प्रदर्शित करते हैं।
  • यदि आपको आवर्त सारणी में कैसे तत्व की स्थिति ज्ञात है तो आप उसके द्वारा बनाया जाने वाले यौगिको की कल्पना आसानी से कर सकते हैं। आइए इसे एक उदहारण से समझते हैं मान लीजिए कोई तत्व आवर्त सारणी तालिका के बाई ओर रखा गया है तो हमें यह स्पष्ट हो जाता है कि यह अवश्य धातु होगा अतः यह केवल आयनिक यौगिक (Ionic Compound) बनाएगा। यदि यह तत्व दाई ओर रखा होगा तो यह अधातु होगा और यह आयनिक और उप-सहसंयोजक योगिक दोनों प्रकार के बनाएगा।

आधुनिक आवर्त सारणी फोटो

 

आवर्त सारणी येह से डाउनलोड करें| Click Here

निष्कर्ष

मित्रों आज हमने आधुनिक आवर्त सारणी के बारे में बहुत विस्तार से चर्चा कीया उम्मीद करते हैं। अपने Modern Periodic Table से जुड़े बहुत सारे प्रश्नों के बारे में जाना जैसे की आधुनिक आवर्त सारणी की विशेषताएं, आधुनिक आवर्त सारणी में कितने समूह तथा आवर्त की संख्या होते हैं, आधुनिक आवर्त सारणी की खोज किसने किया। आप यह लेख अपने दोस्तों में भी शेयर कर सकते हैं ताकि उनको भी यह जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाए।

आधुनिक आवर्त सारणी से सम्बंधित,FAQ.

Q आवर्त सारणी में कितने ब्लॉक है?

उत्तर- चार 

Q आवर्त सारणी में आवर्तों की संख्या है?

उत्तर-7 

Q आवर्त सारणी में कुल समूहों की संख्या है?

उत्तर-18 

Q आवर्त सारणी में d-ब्लॉक को कहा जाता है?

उत्तर-संक्रमण तत्व 

Q P-ब्लॉक में कितने समूह है?

उत्तर-6

Q d-ब्लॉक में कितने समूह है?

उत्तर-10

Q s-ब्लॉक में कितने समूह है?

उत्तर-2

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top