आयन किसे कहते हैं और यह कितने प्रकार के होते हैं?
हैलो दोस्तों आपका बहुत स्वागत है आपका हमारे इस नए पोस्ट में। हम आज इस विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं उसका नाम है आयन किसे कहते हैं? यदि आप साइंस के स्टूडेंट रहे होंगे तो आपको परमाणु, अणु और आयनों के बारे में कुछ ना कुछ जानकारी होना अवश्य होगी। आपकी इसी जानकारी को एक उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हम यह आर्टिकल आप तक लेकर आया हूँ।
आयन किसे कहते हैं – What is Ions?
आयन एक परमाणु या अणु है जिसमें विद्युत आवेश उत्पन हो जाता है, इलेक्ट्रॉन पर हमेशा ऋणात्मक आवेश होता है प्रोटॉन पर हमेशा धनात्मक आवेश होता है। किसी चालक में विद्युत धारा प्रवाहित होने के लिए यह आयन ही जिम्मेदार होते हैं। यदि जब किसी चालक में मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं होते हैं तो वह चालक में विद्युत का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है। जब किसी पदार्थ में मुक्त इलेक्ट्रॉन होते है तब उसमें विधुत धारा प्रवाहित होता है।
आयन कितने प्रकार के होते हैं? How many types of Ions are?
हमने अपने आपको इस पोस्ट के माध्यम से आयन क्या होता या आयन किसे कहते हैं आयन के दो प्रकारों का व्ख्या किया है जो कि निम्न प्रकार है –
धनायन (Cation)
वैसे पदार्थ जिस पर पॉजिटिव आवेश होता है, धनायन कहलाता है। किसी परमाणु या अणु पर धनायन आवेश तब आता है जब उसमें इलेक्ट्रॉन की कमी हो जाती है और प्रोटॉन की संख्या इलेक्ट्रॉन से अधिक हो जाती है। उस अणु या परमाणु पर जितने इलेक्ट्रॉन की त्याग करता है उस पर उतना ज्यादा धनायन आवेश आता है। इसे (+Ve) से व्यक्त करते हैं। किसी पदार्थ पर धनायन आवेश, ऋण आयन को अपनी ओर आकर्षित करता है। किसी भी परमाणु पर यदि कोई आवेश आ जाता है तो वह अस्थाई हो जाता है।
विधुत का प्रवाह धनायन के प्रवाह की दिशा में ही होता है।
ऋणायन (Anion)
वह आयन जिस पर नेगेटिव चार्ज(–ve) होता है ऋणायन कहलाता है। किसी परमाणु और अणु पर तब आता है जब उसमें इलेक्ट्रॉन की अधिकता या इलेक्ट्रान का ग्रहण हो जाती है, और प्रोटॉन की कमी आ जाती है। जैसे ही किसी परमाणु और अणु में इलेक्ट्रॉन की अधिकता या ग्रहण होती है,तब यह ऋण आयन में उत्पन हो जाता है। ऋण आयन, धनायन की ओर आकर्षित होते हैं। इसे (-Ve) से व्यक्त करते हैं। ऋण-आयन हमेशा प्रकृति में अस्थाई रूप में होते हैं। ऋणायन अपने आप को स्थाई रखने के लिए धनायन उसे अभीक्रिया करते हैं।
विधुत का प्रवाह ऋणायन के प्रवाह के विपरीत दिशा में ही होता है।
आयनिक यौगिक किसे कहते हैं,व्खया करें? Explain ,What are Ionic Compounds?
जब धातु और अधातु आपस में अभिक्रिया करके प्रतिफल बनाते हैं तो बनने वाला प्रतिफल आयनिक यौगिक काहलता है। इन दो परमाणुओं के मध्य विधुतस्थिर बल होता है। इस प्रकार के यौगिकों का निर्माण इलेक्ट्रॉनों के आकर्षण के कारण होता है। तथा कम विद्युत ऋणात्मक परमाणु के इलेक्ट्रॉन अधिक विद्युत ऋणात्मक परमाणु के नजदीक आ जाते हैं।
आयनिक यौगिकों के गुण –
हम आपको अपने आर्टिकल में आयन किसे कहते हैं आयनिक यौगिकों के गुण बताने वाले हैं। आयनिक यौगिकों के गुण निम्न प्रकार से होते हैं –
- आयनिक यौगिकों का क्वथनांक और गलनांक बहुत उच्च होता है क्योंकि इनके मध्य मजबूत विधुतस्थिर बल पाया जाता है।
- आयनिक यौगिक क्रिस्टलीय ठोस होते हैं।
- यह यौगिक पानी में अधिक विलेय होते हैं, परंतु कार्बनिक विलायकों में यह अघुलनशील होते हैं।
- आयनिक यौगिक अपनी ठोस अवस्था में विद्युत के कुचालक होते हैं। परंतु जब यह द्रव या पिघले हुए अवस्था में यह विद्युत का सुचालक होते हैं।
- आयनिक यौगिकों के निर्माण के लिए एक परमाणु का इलेक्ट्रॉन बंधुता का मान अधिक होना चाहिए तथा दूसरे परमाणु के इलेक्ट्रॉन बंधुता का मान कम होना चाहिए।
उदासीन परमाणु या अणु किसे कहते हैं? What is neutral atom or molecule?
वैसे परमाणु या अणु जिन पर ना तो कोई धन आवेश होता है और ना ही कोई ऋण आवेश , ऐसे परमाणु या अणु हमेशा उदासीन होते हैं। यह धनायन व ऋण आयन की ओर आकर्षित नहीं होते हैं। इनमें प्रोटोन और इलेक्ट्रॉन की संख्या का अनुपात 1 के बराबर होता है अर्थात प्रोटोन और इलेक्ट्रॉन बराबर संख्या में होते हैं।
कार्बोधनायन किसे कहते हैं? What is carbonium ion?
कार्बोधनायन आयन एक ऐसा कार्बन परमाणु है। यह ऑर्गेनिक केमिस्ट्री अर्थात कार्बनिक रसायन में बनने वाले उत्पादों के इंटरमीडिएट प्रतिफल के रूप में प्राप्त होता हैं तथा अस्थाई होते हैं। इन आयन पर एक धन आवेश होता है। इस आयन के कार्बन परमाणु के बाहरी कोश में छह इलेक्ट्रॉन होते हैं।
कार्ब-ऋणायन किसे कहते हैं? What is Carbanion?
यह एक कार्बन का ऐसा आयन होता है, जिस पर ऋण आवेश पाया जाता है। बंधो के हेट्रॉलिटिक विखंडन से कार्ब-ऋणायन का निर्माण होता है।कार्बो-ऋणायन स्थाई होता है क्योंकि कार्बो-ऋणायन में कार्बन के बाह्यतम कक्षा में 8 इलेक्ट्रान उपस्थित होता हैI
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)
प्रश्न: उदासीन यौगिक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: वे सभी परमाणु जिन पर कोई भी आवेश उपस्थित नहीं होता है उदासीन कहलाता है।
प्रश्न: इलेक्ट्रॉन की अधिकता होने पर कौन सा आवेश उत्पन हो जाता है?
उत्तर: जब किसी परमाणु या अणु पर इलेक्ट्रॉन की अधिकता हो जाती है तो उस पर ऋण आवेश हो जाता है।
प्रशन- कार्ब-ऋणायन स्थाई होता है,क्यों?
उत्तर- कार्ब-ऋणायन स्थाई होता है,क्योंकि कार्ब-ऋणायन में कार्बन के बाह्यतम कक्षा में 8 इलेक्ट्रान उपस्थित होता है।
निष्कर्ष
आज हम इस लेख मे दोस्तों हमने आयन क्या होता है और इसके कितने प्रकार होते हैं, ये सब जाना। यदि इस लेख से जुड़ा आपके मन मे कोई संदेह या प्रशन हो तो कॉमेंट बॉक्स मे अवश्य पूछें। धन्यवाद