अमोनिया का फार्मूला ? इसके उपयोग, गुण, हैबर विधि द्वारा बनाने

अमोनिया का फार्मूला या सूत्र  क्या है ? इसके उपयोग, गुण, हैबर विधि द्वारा निर्माण होता है –

नमस्कार साथियों एवं प्रिय बंधुओ आपका स्वागत है हमारे इस नए आर्टिकल अमोनिया  क्या हैं में। अमोनिया हमारे जीवन में बहुत मुख्य रोल निभाते हैं। हमारे भोजन में भी कई प्रकार के घर में शामिल होते हैं जो हमारे जीवन को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होते हैं। आज हम पृथ्वी से निकाले गए खनिजों की चर्चा करेंगे जिनको शुद्ध करने पर हमें धातु और अधातु प्राप्त होते हैं।पिछले आर्टिकल में हमने आपको संयोजकता क्या होता है,इसके वारे में विस्तार के साथ वताया। जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है और कई बार बोर्ड परीक्षाओं में पूंछा जा चुका है। इस टॉपिक की जानकारी आप हमारी arvindsirpatna.com से ले सकते हैं  जिसमे हमने इस टॉपिक को विस्तार के साथ बताया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमोनिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अमोनिया से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। ताकि यह टॉपिक आपको अच्छे से समझ आ जाए सकें।

अमोनिया क्या है? What is ammonia?

अमोनिया एक रासायनिक यौगिक है। अमोनिया का फार्मूला  NH3 होता है। अमोनिया एक रंगहीन गैस है। अमोनिया गैस H(hydrogen) और N (nitrogen) से मिलकर बना होता है।। इसका वाष्प घनत्व 8.5 होता है। यह जल में अधिक घुलनशील होता है। अमोनिया के जलीय घोल को तनु अमोनिया कहा जाता है। अमोनिया क्षारीय प्रकृति का होता है। जोसेफ प्रिस्टले ने सर्वप्रथम 1909  में अमोनियम क्लोराइड को बुझे चूने के साथ गर्म करके अमोनिया गैस को प्राप्त किया था। अमोनिया गैस को प्रयोगशाला में तैयार किया जा सकता है। अमोनिया को बनाने से पहले आपको लेना होगा अमोनियम क्लोराइड और बुझा हुआ चूना। इन दोनों की सहायता से आप अमोनिया गैस का निर्माण कर सकते हैं। इसके अलावा जंतु और पौधो के सड़ने के कारण भी अमोनिया गैस बनती है।अमोनिया का रासायनिक फार्मूला  = NH3

अमोनिया का फार्मूला  एवं बनाने की विधि

अमोनिया का रासायनिक फार्मूला  NH3 होता है। जब अमोनियम क्लोराइड की कैल्शियम हाइड्रोआँक्साइड से क्रिया कराया जाता है तो अमोनिया गैस प्राप्त होती है।

2NH4Cl + Ca(OH)2 ——–> 2NH3 + CaCl2 + 2H2O

अमोनिया बहुत सूक्ष्म मात्रा में वायु तथा मिट्टी में उपस्थित रहती है। जहाँ ये नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक के विघटन से बनती है।

NH2CONH2 + 2H2O ——->2NH3 + H2O + CO2

हैबर विधि द्वारा अमोनिया का उत्पादन

अमोनिया का औधोगिक निर्माण हैबर विधि द्वारा किया जाता है इस विधि में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन को 1 : 3 में लेकर गर्म करने पर अमोनिया गैस प्राप्त होती है। इस विधि में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन को 1 : 3 के अनुपात में लेकर उसे कम्प्रेसर कक्ष के द्वारा उत्प्रेरक कक्ष में भेजते हैं जहाँ नाइट्रोजन और हाइड्रोजन आपस में क्रिया करके अमोनिया गैस बनाती हैं। इस कक्ष में Fe उत्प्रेरक और Mo वर्धक के रूप  होता है। जो अभिक्रिया के वेग को दर को बढ़ा देता है। उत्प्रेरक कक्ष से प्राप्त होने वाले गैसीय मिश्रण को संघनित्र में भेजा जाता  हैं। जिससे मिश्रण में उपस्थित अमोनिया द्रवित हो जाता है जबकि नाइट्रोजन और हाइड्रोजन गैसीय अवस्था में ही रहते हैं। जिसे परिसंचरण पम्प के द्वारा पुनः उत्प्रेरक कक्ष में भेज दिया जाता है। यह प्रक्रिया चलता रहता है और अमोनिया गैस बनते रहते है।

अमोनिया के भौतिक गुण (अमोनिया का फार्मूला )

 अमोनिया का फार्मूला ,अमोनिया के गुण निम्नलिखित हैं।

  • अमोनिया एक तीखी गंध वाली एक रंगहीन गैस होता है।
  • इसका हिमांक 239.6  K होता है।
  • अमोनिया की संरचना त्रिकोणीय पीरामिडीय होता है।
  • अमोनिया जल में अत्यधिक घुलनशील है क्योंकि की यह हैइड्रोजन-बंधन बनाता है।
  • इसका जलीय विलयन में कम क्षारीय होता है।
  • अमोनिया गैस द्रव अवस्था में रंगहीन द्रव  के रूप में दिखाई देती है। जबकि ठोस अवस्था में यह सफेद क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
  • अमोनिया गैस पानी में बहुत अधिक  घुलनशील है और अमोनियम हाइड्रोक्साइड NH4OH घोल बनाती है। इस विलयन के संपर्क से यह त्वचा को गंभीर रूप से हानि पहुँचा है।
  • अमोनिया हमारे शरीर के लिए हानिकारक गैस है, वायु में अमोनिया के उच्च सांद्रता के संपर्क में आने पर नाक आँख और श्वसन  नली  में तुरंत जलन होने लगता है।
  • यह अम्लो के साथ अभीक्रिया करके अमोनियम लवण बनाता है।

NH3 + HCl ———–>NH4Cl

अमोनिया के उपयोग (अमोनिया का फार्मूला )

अमोनिया के फार्मूला  और गुण के बारे में बताया है अब हम आपको इसके उपयोग के बारे में बताते हैं।

  • अमोनिया का उपयोग नाइट्रोजनी उर्वरक बनने में जैसे अमोनियम नाइट्रेट, यूरिया, अमोनियम सल्फेट तथा अमोनियम फोस्फेट के उत्पादन में किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग कुछ अकार्बनिक यौगिको जैसे नाइट्रिक अम्ल के निर्माण में किया जाता है।
  • इसका उपयोग प्रशीतक या शितक  के रूप में किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग एयरकंडीशिंग उपकरणों में रेफरीजिनेटर के रूप में किया जाता है।
  • इसका उपयोग व्यवसायिक विस्फोट जैसे TNT, नाइट्रोग्लिसरीन के उत्पादन में किया जाता है।
  • इसका  का उपयोग कई तरह के प्लास्टिक, कीटनाशक और रंगों के उत्पादन में किया जाता है।
  • अमोनिया का उपयोग कई तरह से हानिकारक गैसीय उत्सर्जन के उपचार में ,उदाहरण के लिए जीवाश्म ईंधनो के जलने पर सल्फ़रडाई ऑक्साइड और नाइट्रोजनडाई ऑक्साइड जैसी गैस बनता  हैं।

ज्यादा पूछे जानें वाले प्रशन(FAQ)

प्रशन -अमोनिया क्षारीय प्रवृति का होता है क्या?

उत्तर-अमोनिया क्षारीय प्रवृति का होता क्योंकि अमोनिया में नाइट्रोजन के पास लोन पेयर इलेक्ट्रान उपस्थित होते है जो लोन पेयर इलेक्ट्रान दान करते है इसलिए अमोनिया क्षारीय प्रवृति का होता है। 

प्रशन – अमोनिया जल में घुलनशील है क्यों ?

उत्तर- अमोनिया जल में घुलनशील है क्योंकि अमोनिया जल में हाइड्रोजन बंधन बनाता है। 

प्रशन – अमोनिया अम्ल है की क्षार है ?

उत्तर-क्षार 

प्रशन-अमोनिया के पास कितना लोन पेयर उपस्थित होते है ?

उत्तर-एक लोन पेयर 

प्रशन- अमोनिया का सुगंध कैसा होता है ?

उत्तर-मनुष्य के पेशाब की तरह 

प्रशन -अमोनिया किस विधि से बनाया जाता है ?

उत्तर-हैबर विधि के द्वारा 

प्रशन- अमोनिया की  अभिक्रिया अधिक मात्रा से अभिक्रिया करने पर क्या होता है?

उत्तर-विशफोटक हो जाता है 

निष्कर्षण 

उमीद करता हु की ऊपर के दिए गए लेख अछे से समझ गए होंगे अगर ये लेख अच्छा लगा हो तो आपने दोस्तों को भी शेयर कर दे ताकि आपका दोस्त भी को जानकारी प्राप्त हो जाए की अमोनिया क्या होता है और कैसे बनाया जाता है । 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top