अयस्क किसे कहते है?और उनके प्रकार ……………

Table of Contents

अयस्क

वह खनिज जिन में शुद्ध धातु का निष्कर्षण सरलता पूर्वक अधिक मात्रा में एवं कम खर्च में किया जा सकता है उन खनिज को अयस्क कहते हैं।

सभी अयस्क खनिज होते हैं लेकिन सभी खनिज अयस्क नहीं होते हैं।

अयस्क के प्रकार

अयस्कों को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है।

  • प्राकृतिक अयस्क
  • सल्फाइड अयस्क
  • ऑक्साइड अयस्क
  • कार्बोनेट अयस्क
  • क्लोराइड अयस्क
  • संकर अयस्क
  1. प्राकृतिक अयस्क :- इन अयस्कों में धातु अपनी धात्विक अवस्था में ही पाई जाती है परंतु उसमें कुछ अशुद्धियां जैसे रेत मिट्टी आदि पाई जाती हैं। उदाहरण – प्लैटिनम, चांदी (Ag) तथासोना (Au) आदि।
  2. सल्फाइडअयस्क :- इन अयस्कों में धातुएं अपने सल्फाइडों के रूप में पायी जाती हैं। जैसे –
    कापर ⇒ कॉपर पायराइट (CuFeS2)
    लेड ⇒ गैलेना (PbS)
    आयरन ⇒ आयरन पायराइट (FeS2)
    मरकरी ⇒ सिनेबार (HgS)
    जिंक ⇒ जिंक ब्लेंडी (ZnS)
  3. ऑक्साइडअयस्क :- इन अयस्कों में धातुएं अपने ऑक्साइडों के रूप में पायी जाती हैं। जैसे –
    एल्युमीनियम ⇒ बॉक्साइट (Al2O32H2O)
    कापर ⇒ क्यूप्राइट (Cu2O)
    जिंक ⇒ जिंकाइट (ZnO)
    आयरन ⇒ हेमेटाइट (Fe2O3)
  4. कार्बोनेट अयस्क :- इन अयस्कों में धातुएं अपने कार्बोनेटों के रूप में मिलती हैं। जैसे –
    जिंक ⇒ कैलेमाइन (ZnCO3)
    मैग्नीशियम ⇒ मैग्नेसाइड (MgCO3)
    कापर ⇒ मैलेकाइट (Cu(OH)2CuCO3)
    लेड (सीसा) ⇒ सेरूसाइट (PbCO3)
  5. क्लोराइड अयस्क :- इन अयस्कों में धातुएं अपने क्लोराइडों के रूप में पायी हैं।जैसे – सोडियम ⇒रॉकसॉल्ट (NaCl)

पोटेशियम⇒सिल्वाइन (KCl)

सिल्वर⇒हॉर्नसिल्वर (AgCl)

निस्तापन और जारण क्या है II बीच अंतर और उदाहरण ज्यादा जानकारी के पढ़े 

6. संकरअयस्क :- इन अयस्कों में धातुएं खनिजों के मिश्रण के रूप में पायी जाती हैं।जैसे –

लेपिडोलाइट ⇒ [(Ni, Na, K)2•Al2(SiO3)3•(F,OH)2]

ट्राइफाइलाइट   ⇒ [(Li, Na)3•PO4(Fe, Mn)3(PO4)2]

कुछमहत्वपूर्णअयस्क

क्रमांकधातुअयस्कसंगठन सूत्र
1कॉपरकॉपर पाइराइटCuFeS2
मैलेकाइटCu(OH)2•CuCO3
क्यूप्राइटCu2O
कॉपर ग्लांसCu2S
2एल्युमीनियमबॉक्साइट[Al2O3•2H2O]
केयोलिनाइटAl2(OH)4•Si2O5
3आयरनहैमेटाइटFe2O3
मैग्नेटाइटFe3O4
सिडेराइटFeCO3
आयरन पायराइटFeS2
4जिंकजिंक ब्लेंडीZnS
कैलेमाइनZnCO3
जिंकाइटZnO

धातुकर्म से संबंधित objective Question क्लिक करें

Scroll to Top