यूरिया का सूत्र क्या होता है इसके फायदे क्या और नुकसान क्या होता हैं? सम्पूर्ण जानकारी

यूरिया का सूत्र क्या होता है इसके फायदे क्या और नुकसान क्या होता हैं?

हैलो मेरे प्यारे  नमस्कार  साथियों आपका बहुत स्वागत है हमारी arvindsirpatna.com वेबसाइट पर आज हम आपको यूरिया का सूत्र बताएंगे वाले है।यह एक कार्बनिक पदार्थ होता है। जो खाद के रूप में खेतों में प्रयोग किया जाता है तथा  किसान भाई भी इसके बारे में थोड़ी जानकारी रखना जरूरी है और रसायन विज्ञान के सभी विद्यार्थियों को यूरिया के बारे में बहुत कुछ पता होता है। परंतु यदि आपको उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो  निराश मत होइगा हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको यूरिया के बारे में संपूर्ण बताने वाले है।

चलिए अब हम उन प्रश्नों का एक झलक दिखा देता हैं जिन्हे हम आज अपने इस लेख में विस्तार से बताएंगे। प्रश्न इस प्रकार हैं की यूरिया का सूत्र क्या होता है,यूरिया का रासायनिक सूत्र क्या है  यूरिया का क्या उपयोग होता है , यूरिया का फार्मूला क्या होता है, यूरिया के नुकसान क्या क्या हैं, यूरिया का अणुभार क्या होता है, यूरिया की खोज क्यों हुई, यूरिया की खोज किसने की थी? इत्यादि जब आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पड़ेंगे तो आप इसे अच्छे से समझ पायेंगे अतः आपसे आग्रह है की आप इस लेख को अन्त तक पढे।

यूरिया क्या होता है? (Urea Kya hota Hai)

यूरिया एक रासायनिक पदार्थ होता है। यूरिया का रासायनिक सूत्र NH2CONH2 होता है। यूरिया का आईयूपीएसी (IUPAC) नाम के बारे में बात करें तो इसका नाम डाई-एमिनो मेथानामीन होता है। यूरिया का अणुभार 60 ग्राम होता है।

रसायन विज्ञान की एक शाखा जिसे कार्बनिक रसायन कहा जाता है, में यूरिया को कार्बेमाइड के नाम से भी जाना जाता है। यूरिया का कोई रंग नहीं यानि रंगहीन होता है अर्थात यह रंगहीन पदार्थ होता है। इसमें कोई विशेष प्रकार की गंध भी नहीं होता है जिससे हमें यह पता लगता है कि यूरिया गंधहीन पदार्थ है। यह बहुत जहरीला होता है तथा पानी में आसानी से घुल जाता है। यूरिया का गलनांक 132.7°C या 271°F होता है। स्तनधारियों तथा मछलियों के शरीर में प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से अमोनिया का उत्पादन होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। हमारे शरीर का यकृत (liver) इस हानिकारक अमोनिया को यूरिया में बदल देता है, जो बाद में पेशाब के रास्ते से बाहर होकर निकाल जाता है।

यूरिया की खोज कैसे हुई?

यूरिया की खोज एक फ्रेंच वैज्ञानिक हेलरी राउले ने सबसे पहले मूत्र में की थी। परंतु यह एक कार्बनिक पदार्थ है उस समय कार्बनिक पदार्थों को बनाना असंभव माना जा रहा था। यह माना जाता था कि कार्बनिक पदार्थ केवल जीवो में ही पाए जाते हैं और इन्हें किसी प्रयोगशाला में बनाना संभव नहीं है। परंतु जर्मन वैज्ञानिक व्होलर ने सबसे पहले प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से यूरिया बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि कार्बनिक पदार्थों का निर्माण कृत्रिम रूप से किया जा सकता है। वैज्ञानिक व्हॉलर ने सिल्वर आइसोसायनेट लेकर यूरिया का निर्माण किया था। यह एक अकार्बनिक  पदार्थ था। पहली बार इन्होंने अकार्बनिक पदार्थ से कार्बनिक पदार्थ का निर्माण किया था जो रसायन विज्ञान के लिए।

AgNCO (सिल्वर आइसोसाइनेट) + NH4Cl → NH2CO NH2 (यूरिया) + AgCl

यूरिया का निर्माण कैसे होता है? जानें

एक बड़े पैमाने पर इसका निर्माण करने के लिए द्रव अमोनिया के साथ द्रवीय कार्बन डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं। भारत समेत कई अन्य बड़े देश में यूरिया का निर्माण एक बड़े पैमाने पर किया जाता हैं।

यूरिया का उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है (Urea as a Fertilizer)

यह जहरीला पदार्थ अर्थात यूरिया खेतों में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें नाइट्रोजन अच्छी मात्रा में होता है जो खेत की भूमि को उपजाऊ बनाने में सहायक होता है। मिट्टी में जा कर यह यूरिया धीरे-धीरे अमोनिया में परिवर्तित होने लगती है और पौधे इस अमोनिया को अपनी मेटाबॉलिज्म के द्वारा अपने विभिन्न प्रकार की क्रियाओं में प्रयोग करते हैं, और पेड़ पौधे स्वस्थ रखता हैं।

यूरिया का उपयोग (Uses of Urea)

इसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। हम अपने इस लेख यूरिया का सूत्र क्या होता है के माध्यम से अब आपको इसके फायदे और उपयोग बताने वाले हैं।

  • खेतों में अच्छी फसल के उत्पादन के लिए यूरिया का छिड़काव मिट्टी में किया जाता है ताकि फसल ज्यादा-ज्यादा उपज हो सकें।
  • प्रयोगशाला में कई अन्य प्रकार के यौगिकों के निर्माण के लिए इसका प्रयोग अभीकारक के रूप में किया जाता है।
  • विभिन्न प्रकार की अशुद्धियों जैसे कि नींद की गोलियां आदि बनाने के लिए भी यूरिया का इस्तेमाल सूक्ष्म मात्रा में किया जाता है लेकिन ये स्वस्थ के लाइ हानिकारक है इस प्रकार की दवा बिना डॉक्टर के सलाह से नहीं लेना चाहिए।
  • कई प्रकार के बहुलक प्लास्टिक जैसे कि यूरिया फॉर्मलडीहाइड रेजिन इत्यादि बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।यह एक महत्वपूर्ण बहुलक है।

यूरिया के नुकसान क्या है? (Disadvantages of Urea)

अब हम अपने इस लेख यूरिया के सूत्र के माध्यम से आपको यूरिया से होने वाले नुकसानो के बारे में बताएंगे जिससे कि आप इससे होने वाले प्रभावों को सही ढंग से समझ पाए। खेतों में यूरिया खाद का अधिक इस्तेमाल करने से खेत की मिट्टी अपनी उर्वरक   क्षमता घट जाती है, और फसल की पैदावार में धीरे-धीरे कमी आती है। फिर एक समय ऐसा आता है की खेत बंजर होने लगते हैं। इसलिए अधिक यूरिया की उपस्तिथि में पैदा हुई फसलों का जब हमारे भोजन के रूप में प्रयोग होता है तो यह फिर हमारे शरीर के लिए भी हानिकारक सिद्ध होने लगता है। और इसके पश्चात कई बीमारी उतपन होने लगता हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (Some important  Frequently Asked Questions)

प्रशन-यूरिया में नाइट्रोजन का प्रतिशत कितना होता है?

उत्तर- 46.6% नाइट्रोजन उपस्थित होता है।

प्रश्नयूरिया का अणु भार कितना होता है?
उत्तर  इसका अणुभार 60 ग्राम  होता है।

प्रश्न यूरिया का फार्मूला क्या होता है?
उत्तर  NH2CONH2 होता है।

प्रश्न यूरिया का निर्माण सर्वप्रथम किसने किया था?
उत्तर  इस कार्बनिक पदार्थ का निर्माण सबसे पहले वैज्ञानिक व्होलर ने किया था। जो लैब में बनाया गया था।

प्रश्न – Urea का गलनांक कितना होता है?
उत्तर इसका गलनांक 132.6° C या 271° F होता है।

इस लेख का निष्कर्ष

आज हमने अपने इस लेख  के मध्यम से यूरिया का सूत्र में एक महत्वपूर्ण पदार्थ जिसे कि यूरिया कहा जाता है के बारे में विस्तार से जाना। कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों जैसे की यूरिया का सूत्र क्या है, यूरिया का सूत्र क्या है, इसके उपयोग और नुकसान तथा निर्माण के बारे में भी आप जाना। यदि इस लेख से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रश्न शेष रह गया हो तो आप हमें कमेन्ट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते हैं। अब हम मिलते हैं एक नए लेख के साथ, तब तक के लिए नमस्कार उम्मीद करते है आप स्वस्थ होंगे।

Scroll to Top